भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (National Symbols of India) Notes

आज का यह notes – भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर लिखा गया है ।

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय प्रतीक,

राष्ट्रीय प्रतीक

  • इसे 24 जुलाई 1947 को संविधान सभा (Constituent assembly) द्वारा अंगीकृत किया गया।
  • इसकी लम्बाई व चौड़ाई का अनुपात 3: 2 होता है।
  • इसमें ऊपर से नीचे क्रमशः केसरिया, सफेद व हरे रंगों की तीन पट्टियाँ होती हैं।
  • बीच में 24 तीलियों वाला नीला चक्र होता है।
  • तिरंगे का निर्माण 2009 से कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ द्वारा अकेले ही किया जा रहा है।
  • यह सारनाथ के अशोक स्तम्भ से लिया गया है।
  • मूल स्तम्भ में शीर्ष पर चार सिंह हैं, जो एक दूसरे की ओर पीठ किए हुए हैं। इनके नीचे घंटे के आकार के पद्म के ऊपर एक चित्रवल्लरी में एक हाथी, चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा, एक साँड तथा एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियाँ हैं, जिनके बीच-बीच में चक्र बने हुए हैं।
  • भारत सरकार ने यह चिन्ह 26 जनवरी 1950 को अपनाया।
  • इसमें केवल तीन सिंह दिखाई पड़ते हैं, चौथा दिखाई नहीं देता। पट्टी के मध्य में उभरी हई नक्काशी में चक्र है, जिसके दाईं ओर एक साँड और बाई ओर एक घोड़ा है दाएं और बाएं छोरों पर अन्य चक्रों के किनारे हैं। आधार का पद्म छोड़ दिया गया है।
  • फलक के नीचे मण्डकोपनिषद का सूत्र ‘सत्यमेव जयते’ देवनागरी लिपि में अंकित है, जिसका अर्थ है- “सत्य की ही विजय होती है।”
  • वास्तविक सत्यमेव जयते अशोक के स्तंभ शिखर पर मौजूद शेर वाराणसी के सारनाथ संग्रहालय में संरक्षित है।
  • रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा मूल बंग्ला में रचित और संगीतबद्ध ‘जन-गण-मन’ के हिन्दी संस्करण को संविधान सभा ने भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया था।
  • यह सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 को जन गण मन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।
  • राष्ट्रगान के गायन की अवधि लगभग 52 सेकेण्ड है।
  • राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना बकिमचन्द्र चटर्जी ने संस्कृत में की थी, जो स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन का प्रेरणा स्त्रोत था।
  • इसे ‘जन-गण-मन’ के समान दर्जा प्राप्त है।
  • 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन पहला राजनीतिक अवसर था, जब यह गीत गाया गया था।
  • इसको 1882 में उनके अपने उपन्यास ‘आनन्द मठ’ में लिखा गया था।
  • ग्रिगेरियन कैलेण्डर के साथ-साथ देश भर के लिए शक संवत् पर आधारित एकरूप राष्ट्रीय पंचांग जिसका पहला महीना चैत्र है और सामान्य वर्ष 365 दिन का होता है, 22 मार्च, 1957 को सरकारी उद्देश्यों के लिए अपनाया गया था।
  • राष्ट्रीय पंचांग और ग्रिगेरियन कैलेण्डर की तारीखों में स्थायी सादृश्यता है।
  • चैत्र का पहला दिन सामान्यता 22 मार्च को और अधिवर्ष में 21 मार्च को पड़ता है।
  • ‘बाघ’ (Panthera Tigers) हमारा राष्ट्रीय पशु है।
  • अपनी शालीनता, दृढ़ता, फुर्ती और अपार शक्ति के लिए बाघ को राष्ट्रीय पशु कहलाने का गौरव हासिल है।
  • देश में बाघों की घटती हुई जनसंख्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए अप्रैल 1973 में ‘बाघ परियोजना’ (Tiger Project) शुरू किया गया, जिसके अन्तर्गत देश में अब तक 27 बाघ अभ्यारण्य स्थापित किए गए ग हैं।

भारतीय मयूर (Pavocristatus) हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। हंस के आकार के इस रंग बिरंगे पक्षी की गर्दन लम्बा, आँख के नीचे सफेद निशान और सिर पर पंखे के आकार की एक कलगी होती है। मयूर भारतीय उपमहाद्वीप में सिन्धु नदी के दक्षिण और पूर्व से लेकर जम्मू और कश्मीर असम के पूर्व, मिजोरम के दक्षिण तक पूर भारतीय प्रायद्वीप में व्यापक रूप से पाया जाता है।

  • कमल (Nelumbo Nuclipera Gaertn) भारत का राष्ट्रीय पुष्प है।
  • यह एक पवित्र पुष्प है तथा प्राचीन भारतीय कला और पौराणिकी में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।
  • प्राचीन काल से ही इसे भारतीय संस्कृति का शुभ प्रतीक माना जाता रहा है।
  • इसका प्रयोग देश भर में धार्मिक अनुष्ठानों आदि के लिए भी होता है। हिन्दू धर्म में इसे भगवान मुरूगा (कार्तिक) का वाहन माना जाता है, जबकि ईसाईयों के लिए ये ‘पुनर्जागरण’ का प्रतीक है।
  • बरगद के वृक्ष राष्ट्रीय वृक्ष के रूप में अपनाया गया है।
  • इसका तना सीधा व कठोर होता है। इसकी शाखाओं में जड़े निकलकर हवा में लटकती है तथा बढ़ते हुए धरती में घुस जाती है। एवं स्तम्भ बन जाता है।
  • आम उष्णकटिबंधीय देशों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण फल है तथा इसकी पैदावार व्यापक पैमाने पर की जाती है।
  • भारत में आम अनादि काल से प्रचलित है।
  • कवि कालिदास ने भी इसकी प्रशंसा की है। अलेक्जेंडर एवं चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी इसका स्वाद चखा एवं सराहा।
  • मुगल बादशाह अकबर ने दरभंगा (बिहार) में 10,000 आम के पेड़ लगवाए जिसे लखीबाग के रूप में जाना जाता है।
  • ये विटामिन ए, सी और डी से युक्त है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।
  • गंगा भारत की राष्ट्रीय नदी है ।
  • गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है, जो पहाड़ों, घाटियों एवं समतल पर 2510 किमी. की दूरी तय करती है।
  • इसका उद्भव हिमालय में ‘गंगोत्री’ से होता है, जहां इसे भागीरथी नाम से जाना जाता है। आगे चलकर यह अलकनन्दा, गोमती, यमुना आदि से मिलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
  • गंगा का समतल मैदान दुनिया के सबसे उपजाऊ मैदानों में से है जिसका विस्तार लगभग 1,00,000 वर्ग किमी. में है।
  • हिन्दुओं के धार्मिक अनुष्ठान बनारस, इलाहाबाद, हरिद्वार आदि नगरों में गंगा के किनारे आयोजित किये जाते हैं।
  • बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर चौड़ी होती हुई गंगा अपने द्वारा लायी गयी मिट्टी से ‘सुन्दरवन डेल्टा’ का निर्माण करती है जो विश्व का सबसे तेजी से विस्तार पाता हआ डेल्टा है।
  • गंगा की डॉलफिन (प्लैटानिस्ता गैंगेटिका) को राष्ट्रीय जलचर पशु के रूप में अंगीकृत किया गया है।
  • डॉलफिन एक स्तनधारी जीव है अर्थात ये बच्चों को जन्म देती है।
  • सामान्यतः ये भारत में गंगा, मेधना और ब्रह्मपुत्र नदियों में पाया जाता है। साथ ही भूटान और बांग्लादेश (करनाफूली नदी) में भी पाया जाता है।
  • भारतीय राष्ट्रीय रुपया, या INR, भारत की राष्ट्रीय मुद्रा है।

Leave a Comment